ऐप के जरिये युवक को गुमराह कर उसके बैंक खाते से उड़ा दी हजारो की नगदी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। ऐप के जरिये किसान के बेटे को गुमराह कर फराडडियो ने बैंक खाते से हजारों रूपए की नकदी रकम को उड़ा दिया।पीड़ित ने थाना जैदपुर में शिकायत की है।पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल जारी है।जानकारी के अनुसार पदुम पुत्र देशराज वर्मा निजामपुर अजपुरा ने थाना जैदपुर मे शिकायती पत्र देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल 7906144694 से फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता के आलू के पैसे लगाना है और दो रूपए भूगल पे पर भेजा।प्रार्थी ने चेक किया तो उसके खाते से 23813 व 4254 रूपए कट गये।उक्त आरोप लगाते हुए पीड़ित पदुम वर्मा ने जैदपुर पुलिस को लिखित पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है।
