नकब लगाकर घुसे चोरों ने जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी निवासी साहेब लाल के घर मे नक़ब लगाकर घुसे चोरो ने हजारों की नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर लिए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाचं पड़ताल शुरू कर दी है।भुक्तभोगी के घर मे दीवार मे नकब लगाकर घुसे चोरो ने घर मे रखे बक्से को खोलकर नगदी वा जेवरात सहित कीमती बर्तनो पर हाथ साफ कर दिया यहां तक चोरों ने खाने के लिए अनाज तक नहीं छोड़ा।जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी निवासी साहेब लाल चौहान के मकान की दीवार मे सेंध लगाकर घुसकर नकदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।चोर जेवरात के साथ बर्तन,अनाज व हजारोसकी नकदी उठा ले गए।वारदात की जानकारी मंगलवार की सुबह जगने पर परिवारीजनों को हुई।सूचना पर मौके पर पहुँची जैदपुर पुलिस ने गृह स्वामी से पूछताछ की और घटना स्थल का जायजा लिया।

मजदूरी कर चलाता था परिवार
बेरी निवासी साहेब लाल चौहान ने बताया कि वह खेती व मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है।उनके पास मात्र एक कमरा है रहने के लिए जिसमे वो अनाज और जरूरी सामान रखता है और छप्पर के नीचे खाना बनता है। सोमवार की शाम को सभी लोग खाना खाकर बाहर छप्पर के नीचे सोये हुए थे।सुबह जब आँख खुली तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा है।चोरी की घटना सुन आसपास के लोग जमा हो गए।स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
