मार्ग दुर्घटना मे बाइक व साइकिल सवार तीन लोग हुए घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार मांग बेटे और साइकिल सवार गिर कर घायल हो गया।स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को अस्पताल भेजा गया।जिन्हे उपचार के बाद घर भेजा गया।बताते चलें कि सोमवार को सिद्धौर जैदपुर रोड पर साइकिल सवार के अचानक सामने आने पर मोटरसाइकिल चालक अमरदीप पुत्र हंसराज निवासी जरमापुर का संतुलन बिगड़ा और मोटरसाइकिल पर बैठी अपनी मां समेत गिर गये।जिससे मां बेटे सहित साइकिल सवार भी को चोटे आयी।जिनको समुदायिक स्वाथ्य केंद्र जैदपुर लाकर उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया।
