पूर्व विधायक स्व राधेश्याम वर्मा की पुण्यतिथि में शामिल हुए कद्दावर
स्व राधेश्याम वर्मा ने हमेशा वंचितो के हक की लड़ी लड़ाई राकेश वर्मा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद के सैदखानपुर चौराहे पर दादा श्याम बिहारी वर्मा के आवास पर पूर्व विधायक स्व राधेश्याम वर्मा व पूर्व सांसद फैजाबाद स्व मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।बतातें चले कि विगत कई वर्षों से दोनों स्व नेताओं की पुण्यतिथि का कार्यक्रम उनके सुपुत्र पूर्व प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्र के हज़ारो लोग सम्मिलित होते है। इस बार भी जनपद के लगभग सभी कद्दावर नेता उक्त कार्यक्रम में स्व नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।उक्त अवसर पर समस्त नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहाकि राधेश्याम वर्मा जी ने हमेशा समाज के कमज़ोर व दबे कुचले लोगो की सहायता की एवं उनके हक़ व हक़ूक की लड़ाई लड़ी।वहीं अरविंद सिंह गोप ने उन्हे सच्चा नेता बताते हुए कहाकि वह अपनी स्पष्ट वादिता के लिए ही आज भी जाने जाते है।कार्यक्रम का संचालन प्रेम वर्मा ने किया।श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों में विधायक जैदपुर गौरव रावत,पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव,पूर्व विधायक रामगोपाल रावत,पूर्व सांसद राम सागर रावत,धीरेंद्र वर्मा,सुरेंद्र सिंह वर्मा,रवि वर्मा,प्रेम नारायन शुक्ला,डॉ अलीम, चेयरमैन रामसनेहीघाट डॉ ज्ञान प्रकाश यादव,चौधरी सूफियान, टिंकू सोनी,बाल गोविन्द वर्मा,मिथलेश आचार्य,एमएल साहू, बिन्नू जयसवाल,रामकिशोर वर्मा,राधे यादव,अभय,आशुतोष, अभिषेक यादव,भिखारीलाल आदि शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन स्व राधेश्याम वर्मा के सुपुत्र पूर्व प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा ने कार्यक्रम मे आए हुए सभी नेताओ व अन्य लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया।उन्होने कहाकि आप सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है और इसको निरंतर सफ़लता मिलती रही है,बस ऐसे ही आप सभी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।आप सभी से यही प्रार्थना करता हूं।
