विजयी छात्राओ को समाजसेविका उषा यादव ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर पर निमदस’’ संस्था द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। आज ‘‘निमदस’’ संस्था द्वारा छात्राओं को स्वावलंबी बनाने हेतु मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के स्थित नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर पर किया गया।जिसमे छात्राओ मे उत्साह दिखा और अपने-अपने हाथो पर सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिसमे आराध्या गुप्ता को प्रथम अपूर्वा शुक्ला को द्वितीय तथा मोनिका वर्मा व चौथा स्थान पूजा गौतम ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता में प्रथम आराध्या गुप्ता,द्वितीय अपूर्वा शुक्ला, तृतीय मोनिका वर्मा व चौथा पूजा गौमत स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को समाजसेविका उषा यादव ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होने कहाकि मेहंदी हमारी संस्कृति का एक अंश है इस अंश को बचाये रखना हम सबका कर्तव्य है।इसी उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिता संस्था करती है जिससे एक ओर जहां संस्कृति को बढ़ावा मिलता वही दूसरी ओर छात्राओं के हुनर का भी मंच मिलता संस्था छात्राओं को स्वावलंबी बनाने का जो कार्य कर रही है वह बहुत ही सरहनीय है।संस्था के प्रबंध-निदेशक एसके वर्मा ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहाकि इस तरह की प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित की जाती है जिससे छात्राओं में रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का विकास होने के साथ-साथ उनमें छिपी प्रतिभाओं को भी निखारा जा सके और उन्हे अगे बढने का अवसर मिलता रहे।इस प्रतियोगिता में नैशर्ती सोनी,दिव्या,सौम्या, खुशी,दीपिका,आरूषी,आयूषी, आवन्तिका,प्रिया,दिव्यांशी उपस्थित थे।
