जिला कुष्ठ अधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर में शुक्रवार को जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ राधेश्याम स्वामी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर,ओपीडी तथा साफ सफाई सहित विभिन्न पहलुओ पर जांच की गई।इस मौके पर उन्होने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार सरोज को अवगत कराया गया है कि अधीनस्थ कर्मचारियो,डॉक्टर,एएनएम व आशा बहुओ को क्षेत्र मे घर घर जाकर कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करे और अस्पताल मे मुफ्त दवाओ को प्राप्त करके उनका सेवन करे।जिससे कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म किया जा सके।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार सरोज,डॉ देवेश पटेल सहित अस्पताल मे अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
जैदपुर बाराबंकी। दो अलग-अलग जगहो से जैदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगो को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपीयों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है।मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर चौकी के खान्तापुरवा के पास का है जहां एसआई सौम्य कुमार जायसवाल सहयोगी पुलिस के जवानो के साथ हासिम पुत्र गुलाम रसूल निवासी अहमदपुर को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।वही एसआई अलोक कुमार ने बलछत तिराहे के पास चंद्र शेखर पुत्र प्रभू गोतम को घेराबंदी कर धर दबोजा।जिसके पास दस लीटर अवैध शराब बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध थाना जैदपुर में कार्यवाही की गयी है।