अवैध मारफीन के साथ पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करो को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस द्वारा 3 मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 92 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये),1 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर व 4 खोखा,जिन्दा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार,आशीष दीक्षित, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल शैलेश मौर्या की थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा आज 3 मादक पदार्थ तस्करो आकाश पासवान पुत्र झुरई प्रसाद निवासी ग्राम सुकरौली कुँवर टिकरिया थाना परसुरामपुर जनपद बस्ती, इशान कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी मोहल्ला लोकमान्यगंज चौबे जी का हाता, चारबाग थाना नाका जनपद लखनऊ व आशुतोष प्रजापति पुत्र प्रेम कुमार प्रजापति निवासी ग्राम नौवापुर सानी पोस्ट तेलियार थाना पडुवा जनपद लखीमपुर खीरी को बड़ापुरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से कुल 92 ग्राम अवैध मारफीन,1 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर व 2 अदद जिन्दा,2 अदद खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 1 अदद स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 51 बीई 1181 बरामद की गई।अभियुक्तो के विरुद्ध थाना सतरिख पर मुअसं 375/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मुअसं 376/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आकाश पासवान उपरोक्त पंजीकृत किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तो द्वारा बरामद स्विफ्ट डिजायर कार से जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदो मे मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जनपद बाराबंकी व अन्य जनपदो मे की जानकारी की जा रही है।
