अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला,मौके पर हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
ज़ैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीगंज गांव स्थित ज़ैदपुर से सिद्धौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ज़ैदपुर से घर की ओर जा रहे साइकिल सवार युवक को कुचल दिया।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा मजरे शेषपुर हकीम गांव निवासी लालजी पुत्र रामनाथ रावत किसी कार्य को लेकर सोमवार को ज़ैदपुर गया हुआ था।जहां से वापस लौटते समय जैदपुर से सिद्धौर मार्ग स्थित मुरलीगंज गांव के निकट पीछे से तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक उसे कुचलकर मौके से फरार हो गया।जिससे लालजी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल मे जुटी।वही घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।