बाइक की टक्कर से मासूम हुआ गम्भीर रूप से घायल, रेफर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा ज़ैदपुर के मोहल्ला अली अकबर कटरा में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया।परिजन घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुचे।जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार जैदपुर कस्बा के मोहल्ला अली अकबर कटरा के रहने वाले वसीम के 5 वर्षीय पुत्र नबी अहमद एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।वही घटना के बाद परिजन आनन-फानन मे घायल बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर पहुंचे।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
