बकरी चराने गई बच्ची पर जंगली जानवर ने किया जानलेवा हमला
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। बहराइच मे अभी जंगली जानवरो का आतंक कम नही हुआ।इसी बीच बाराबंकी जिले के एक गांव मे भी एक बच्ची पर भी जंगली जानवर के हमले का मामला सामने आया है।जिससे क्षेत्रवासियो मे दहशत का माहौल बन गया है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और कांबिंग कर रही है।मामला बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र और हरख रेंज के गौछौरा गांव से जुड़ा हुआ है।यहां अहमद अली की पुत्री रिजवाना आयु 10 वर्ष सुबह के समय बकरियो को चरा रही थी। तभी किसी जंगली जानवर ने बकरियो पर हमला बोल दिया।जब बच्ची ने बकरियो को बचाने की कोशिश की तो उसी जानवर ने बच्ची पर ही हमला बोल दिया।जंगली जानवर के हमले मे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसका इलाज चल रहा है।वही सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और कांबिंग कर रही है।हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जानवर भेड़िया है या कोई और यह अभी कह पाना मुश्किल है।वन विभाग की टीम ने ग्रामीणो को सतर्क रहने की सलाह दी है।परिजनो ने बताया कि उनकी बच्ची हर रोज की तरह सुबह बकरियो को लेकर नहर किनारे चराने लेकर गई थी।तभी किसी जंगली जानवर ने बकरियों को अपना निवाला बनाना चाहा।जब बच्ची ने बकरियों को बचाने की कोशिश की तो उस जानवर ने बच्ची पर ही हमला बोल दिया।बच्ची की अंगुली और अन्य जगहों पर जंगली जानवर ने हमला किया।बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जहा उसका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात डक्टरो ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है।उसकी हालत स्थिर है।
