चोरी के 16 मोबाइल फोन के साथ दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 16 अदद मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा बरामद किये है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक, संजय यादव,हेड कांस्टेबल जलालुद्दीन, भानु प्रताप, कांस्टेबल राजेश्वर सिंह, योगेंद्र यादव व मो अफजल थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर प्रकाश में आये 2 शातिर चोरो दीपक कुमार यादव पुत्र मनोज कुमार व नीलकमल यादव पुत्र समरेस कुमार निवासीगण ग्राम दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद थाना कोठी को भानमऊ-गंगागंज रोड पर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से 16 अदद चोरी के विभिन्न कम्पनियो के नये मोबाइल फोन व एक अदद अवैध तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर थाना कोठी पर मुअसं 323/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गैंग है जो आर्थिक लाभ हेतु मोबाइल फोन जैसी चोरी की घटनाएं कारित करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा जनपद के थाना कोठी क्षेत्र में दिनांक 30/31.08.24 की रात्रि में शिवचन्द्र पुत्र राकेश कुमार निवासी समोसराय थाना कोठी की भानमऊ चौराहे के पास स्थित आर्यन मोबाइल की दुकान की दीवाल काटकर मोबाइल फोन चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना कोठी पर मुअसं 320/2024 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। बरामद मोबाइल फोन उक्त घटना से सम्बन्धित है, जिसको बेचने हेतु अभियुक्त भानमऊ-गंगागंज रोड पर नहर पुलिया पर ग्राहक की तलाश में बैठे थे कि उसी समय पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया।उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
