भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बैठक कर हर घर तिरंगा को शत प्रतिशत सफल बनाने पर की चर्चा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी मे मसौली मंडल के अध्यक्ष रामकेवल वर्मा की अध्यक्षता एव महामंत्री प्रवीर मिश्रा के संचालन आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा को शत प्रतिशत सफल बनाने पर चर्चा की गयी।पंचायत भवन मसौली के सभागार में आयोजित बैठक की शुरूआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर की गई। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान हर घर तिरंगा को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।उन्होने कहाकि हर घर तिरंगा पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियो को निभाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्य करना है। 11,12,13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। 12-14 अगस्त मे महापुरुषो की प्रतिमा व स्मारकों के आस पास स्वच्छता अभियान रहेगा। 13,14 व 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।इस मौक़े पर महामंत्री भुल्लन वर्मा, भाजपा नेता दिनेश रावत,पप्पू सोनी,प्रेमनंद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र मे उल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का त्योहार
मसौली बाराबंकी। नागपंचमी (गुड़िया) त्यौहार क्षेत्र मे उल्लास के साथ मनाया गया जगह जगह बालिकाओ ने कपड़ो की बनी गुड़ियों को फेंका जिन्हें बच्चो ने पीटा घर घर पकवान बनाये गये एव नाग देवता की पूजा की गयी।क्षेत्र के कस्बा मसौली,बांसा,बड़ागाँव,त्रिलोकपूर,भयारा,सआदतगंज,जकरिया आदि जगहों पर परम्परागत ढंग से नागपंचमी का त्यौहार मनाया गया तथा घर घर पूड़ी पकवान पकाये गये।
