क्रांति दिवस के अवसर पर निकाली गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान पदयात्रा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। क्रांति दिवस के अवसर पर हरख में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अमर शहीदों को याद कर वीर सपूतों की जयकारों के उद्घोष व नन्हे मुन्ने बच्चों को अमर शहीदों का रूप देकर झांकी भी निकाली गई। और इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले शहीदों को याद कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
आजादी की क्रांति की बात करें तो बाराबंकी भी इस लड़ाई में पीछे नहीं रहा है। और इस धरती के अनेकों वीर सपूतों ने 1942 में क्रांति के समय भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत गांधी जी के आह्वान पर किया था।बाराबंकी के हरख ब्लॉक के कालीचरण वर्मा,कल्लू दास,गुरु प्रसाद वर्मा,छोटेलाल,पुत्तू लाल वर्मा,प्यारेलाल वर्मा समेत सैकड़ो लोग जनपद में आजादी की लड़ाई में शामिल हुए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कहलाए।

इन अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए शुक्रवार को हरख ब्लॉक में क्रांति दिवस की 82वी वर्षगांठ पर अमृत सरोवर से चलकर शहीद स्मारक तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अमर शहीदों को याद करते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद का रूप धारण कर शहीदों को याद करते हुए झांकी निकाली। इस पदयात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों के परिजन इसमें शामिल हुए पदयात्रा में एडीएम अरुण कुमार भी शामिल हुए और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की परिजन क्रांति बताती है कि हरख ब्लॉक का भी महत्व आजादी की लड़ाई में कम नहीं रहा और यहां के अनेकों लोगों ने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में लोहा लिया और करीब 18 बार गांव को अंग्रेजों ने जलाया था। और लोगों को काफी कष्ट दिया था जिसके बाद काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद आजादी हासिल हुई। और इसी के चलते आज हम उन शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए यह पदयात्रा निकाल रहे हैं। और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा, एडीओ पंचायत शंभूनाथ पाठक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चट्टान सिंह सहित सभी सचिव व अन्य लोग मौजूद रहें।
