सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सरयू नदी पर बने पीपा पुल के पास घूमने गए तीन दोस्त नहाते समय डूब गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने एक युवक को पानी से बाहर निकाल लिया।जबकि दो अन्य लापता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की सहायता से दोनो की तलाश शुरू कर दी।देर शाम तक तलाश जारी है।पुलिस ने कई स्थानों पर जाल लगवाए है।मामला टिकैतनगर क्षेत्र के कोठरी गौरैया गांव में सरयू नदी पर बने पीपा पुल का है। गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे थाना क्षेत्र के ही ग्राम सरायनेतामऊ निवासी करन शर्मा 18 पुत्र श्याम,राज 17 पुत्र रामरूप शर्मा व शिवम 19 पुत्र अरुण बाइक से पुल पर घूमने गए थे।थोड़ी देर घूमने के बाद तीनो दोस्त सरजू में नहाने के लिए उतर गए।नहाते नहाते तीनों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे।शोर सुनकर थोड़ी दूर पर नाव चला रहे रामराज अपनी नाव लेकर मौके पर पहुंचे तो उन्होने पतवार के सहारे शिवम को पानी से बाहर निकाला।लेकिन जब तक वह दोबारा उस ओर पहुंचते तब तक अन्य दोनो किशोर गहरे पानी मे समा चुके थे।सूचना पर ग्रामीणो की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना दी और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए किशोरो की तलाश शुरू की।लेकिन काफी प्रयास के बाद भी किशोरों पता नही लग सका।देर शाम तक तलाश जारी रही।पुलिस ने कई स्थानो पर जा लगवाए हैं। कोतवाल संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि गोताखोरो से तलाश करवाई जा रही है।उच्चाधिकारियो को सूचना दे कर दी गई है गोताखोर बुलाए जा रहे है।
