डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।जानकारी के अनुसार आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार में संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बैरकों,मेस,जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई।तदोपरांत कैदियों की समस्याओ,सुविधाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा जिला कारागार निरीक्षण के दौरान बन्दियो से मिलने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध मे जानकारी की गई।जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर सुधारात्मक सुझाव व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
