मकान मालिक के प्रताड़ना से तंग आकर पॉलिटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर दी अपनी जान
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने किराये के घर मे बीती रात गम्छे के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।छात्र के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।जिसमे कि उसने मकान मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।छात्र पॉलिटेक्निक का प्रथम वर्ष का छात्र था जो बरैयां चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।फिलहाल छात्र के परिजनो ने पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार मामला जैदपुर क्षेत्र के बरैया का है।जहां पर महमूदाबाद सीतापुर के रहने वाले जयदीप वर्मा पुत्र सुरेश प्रकाश वर्मा बाराबंकी के राजकीय पॉलिटेक्निक बरैयां जुगनिया डीह से कर रहा था।उसका प्रथम वर्ष था।वह बरैया चौराहे पर लक्ष्मी नारायण वर्मा के मकान मे किराए पर रह रहा था।आज सुबह जयदीप का शव कमरे के पंखे से लटकता मिला।इसके बाद उसके दोस्तो ने इसकी सूचना मकान मालिक और जयदीप के परिजनो को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सुमित त्रिपाठी व थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के पुलिस बल के आने के बाद जयदीप के शव को मकान से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौके पर छानबीन के दौरान सुसाइड नोट भी बरामद होने के साथ मोबाइल के लगे स्टेट्स पर भी जयदीप ने मकान मालिक और उनके पुत्रो पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।जयदीप के सुसाइड नोट मे बात-बात पर टोकना,भीषण गर्मी मे बैटरी वाले पंखे का इस्तेमाल न करना,किराया आदि को लेकर के टोका टाकी करना और रूम छोड़ने की धमकी देना जैसी बातो का जिक्र है।मृतक के भाई उमाशंकर ने मकान मालिक लक्ष्मी नारायण वर्मा और उनके लड़के हरिओम, आलोक,संतोष के विरुद्ध लिखित में तहरीर देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।फिलहाल इस मामले में कॉलेज और हॉस्टल प्रबंधन भी कही न कही जिम्मेदार है। कि बाहर से आए छात्रो को हॉस्टल होते हुए भी किराए पर कमरा लेकर रहने पर क्यो मजबूर होना पड़ता है।उधर कालेज प्राचार्य ने बताया कि छात्रो के बाहर रहने की उन्हे जानकारी नही थी।जबकि भारी संख्या मे छात्रो को बरैयां व आसपास ग्रामीण इलाको सहित जैदपुर कस्बे में कमरा किराये पर लेकर रहते देखा जा सकता है।
