डकैती,चोरी की योजना बना रहे परादी गैंग के 8 अभियुक्त गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को लिया संरक्षण मे
लाखो रूपये कीमत की चंदन की लकड़ी,स्मैक,उपकरण व तमंचा,कारतूस बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। स्वाट,सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डकैती,चोरी की योजना बना रहे 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।उनके कब्जे से चन्दन की लकड़ी (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 70 लाख रुपये),स्मैक,अन्य उपकरण व तमंचा मय कारतूस बरामद किये गये।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कनौजिया के पर्यवेक्षण में स्वाट,सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर डकैती,चोरी की योजना बना रहे अभियुक्तो अरकाश पुत्र अजय कुमार,अजय कुमार पुत्र कोचिस,जलबाज पुत्र अजय कुमार,खेलवर पुत्र जानी, संजू पुत्र मन्टु,एलवर पुत्र अर्जुन,अर्जुन पुत्र कुंजीलाल, जरकास पुत्र दरकास को आज ओबरी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 1 बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर लिया गया।अभियुक्तो की निशादेही पर ओबरी जंगल से चन्दन की लकड़ी के 5 बोटे व कब्जे से कुल 590 ग्राम अवैध स्मैक,1 अदद तमंचा .12 बोर व 3 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर,3 अदद नाजायज चाकू,2 अदद लकड़ी काटने की आरी,8 अदद आला नकब,3 अदद लकड़ी का डण्डा,4 अदद गुलेल,1 अदद सफेद धातु की सिल्ली बरामद किया गया।थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 562/2024 धारा 399/402 भादवि, 3/4/25 आर्म्स एक्ट व 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अभियुक्तगण परादी गैंग के सदस्य हैं तथा एक जगह स्थायी निवास नहीं करते हैं।गिरफ्तार अभियुक्त मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तथा कस्बो,गांव आदि में घूम फिरके रेकी करते हैं तथा योजनाबध्द तरीके से घटना को अंजाम देते हैं।अभियुक्तो द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र से चन्दन के 3 हरे पेड़ काटे गए थे जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगग पर मुअसं 557/2024 धारा 379/411 भादवि व 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है।तथा माह फरवरी में दक्षिण टोला बंकी,आर्मी क्षेत्र की बाउण्ड्री के पीछे बने मकानो का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया था जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 197/2024 धारा 380/457/411 भादवि पंजीकृत है।चोरी की घटना से प्राप्त चांदी के जेवरात की सिल्ली बना लिया था और इसको बेचना चाह रहे थे किन्तु इसे बेच नहीं पाए थे। अभियुक्त घटना कारित करने के उपरान्त प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते हैं तथा सामान को चलते फिरते लोगों को सस्ते दामों पर बेंच देते हैं।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है।पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस टीम को 20,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वालि पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वालि पुलिस टीम मे स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम,उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह,हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, जितेन्द्र बहादुर सरोज,दीनानाथ शुक्ल,कांस्टेबल प्रवीण शुक्ल,अंकित तोमर, अभय कुमार,अभिषेक राजवंशी,नितिन कुमार,सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,उप निरीक्षक रामाधार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र वर्मा,मजहर अहमद,अनुज कुमार,पवन गौतम, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी थाना कोतवाली नगर,उप निरीक्षक मृदुल मयंक पाण्डेय,सुग्रीव यादव,उप निरीक्षक मुकेश,कांस्टेबल विनय जायसवाल,सुनील कुमार,नरसिंह, विशाल विश्वकर्मा शामिल थे।
