खण्ड विकास अधिकारी ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक कर दिये निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लाक सभागार मे खंण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता मे ग्राम विकास ग्राम पंचायत अधिकारी तकनीकी सहायकों की विकास कार्य समीक्षा बैठक हुई।बैठक मे खंण्ड विकास अधिकारी ने दिव्यांग आवास के चयन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवासों एंव मनरेगा कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।अमित त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियो व कर्मचारियो को मनरेगा कार्यों में मजदूरो की संख्या बढा कर वर्षात से पूर्व चकमार्गो की पटाई,अमृत सरोवर एंव तालाबो की खुदाई करवाने के कार्य पूर्ण कर लिया जाय। बैठक में रेनू रावत एपीओ मनरेगा,मनीष शुक्ला कुलदीप वर्मा,सतीश वर्मा,सुरेश चन्द्र यादव,वीरेन्द्र तिवारी,शिवनारायण मौर्या,गुलाम याजदानी,जेबी सिंह,अखिलेश वर्मा,सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
