खेत में लगी धान की बेरन देखने गये युवक की बाइक हुई चोरी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। आवारा पशुओ से खेत में लगी धान की बेरन देखने गये युवक की बाईक चोरी हो गई है। पीड़ित ने मसौली पुलिस को तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दहेजिया निवासी सुनील कुमार कुमार पुत्र रामआधार गोंडा बहराइच हाईवे पर उमाकांत गुप्ता की फैक्ट्री के निकट खेत में धान का बेरान को देखने मोटर साईकिल नंबर यूपी 41 बीई 1073 से गये थे जिसे हाइवे के किनारे खड़ी कर दिया था।खेत से वापस आने पर बाईक लापता थी।पीड़ित सुनील कुमार ने बाईक चोरी की तहरीर थाना मसौली मे दी है।