लापरवाह ई रिक्शा चालक ने ली वृद्ध की जान,इलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चला रहे ई रिक्शे की टक्कर से एक बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसकी शिकायत पत्नी के जैदपुर थाने में करने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।यूं तो क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ई रिक्शो की संख्या के कारण आये दिन कोई न कोई हादसे के साथ लोगो की मौत हो जाने के मामले भी प्रकाश मे आते है।वही आज फिर एक ई रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते कस्बे के मोहल्ला अली अकबर कटरा निवासी छेदा नामक बुजुर्ग को सिधौर मार्ग की ओर से ई रिक्शा चालक नारेन्द्र ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया।बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।उक्त आरोप घायल की पत्नी छेदा ने लगाते हुए बताया कि मेरे बुजुर्ग पति शाम को सेविंग कराने गये थे। वापस घर आते समय सिद्धौर रोड से तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक ई रिक्शा चालक नारेन्द्र निवासी मूर्लीगंज थाना जैदपुर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिनकी हालत गंभीर देख उपचार हेतु बाराबंकी भेजा गया है।जहां आज बुजुर्ग की मौत हो गयी। जैदपुर पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जारी है।वहीं एक ई रिकशा चालक की लापरवाही के चलते दिनांक 28/4/2024 को मोहसिन खान पुत्र शोहराब की भी मौत होने पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्यवाही की थी।परन्तु एक मां का जवान एकलौता चिराग बुछगया था।जिसे भूल पाना एक बेवा बेसहारा मां के लिये बहुत बड़ी बात है।फिर भी पुलिस और विभाग मौन है।लगातार कोई न कोई हादसे प्रकाश में आते रहते हैं। फिर भी बेख़ौफ़ तमाम ई रिक्शा चालक बिना लाइसेंस के किशोर बालक भी ई रिक्शा चलाकर मौत का नेवता देते हर गली हर मोहल्ले में दिनों रात देखें जाते हैं।इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी है। पी एम हेतु भेजा गया है।
