नहर पटरी के किनारे झाड़ियों के बीच पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चौपुला पुल के पास नहर पटरी के किनारे एक अज्ञात 55 वर्षीय वृद्ध का शव झाड़ियो के बीच पड़ा मिला।कई दिन पुराना शव होने के कारण शिनाख्त नही हो सकी।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित सागर कालेज के निकट से निकली नहर के किनारे झाड़ियों मे शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया।आसपास के लोगो द्वारा दी गयी जानकारी पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।लेकिन शव कई दिन पुराना होने के कारण सफलता हासिल नही हो सकी।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्षीय है तथा मृतक के दहिने पैर मे प्लास्टर चढ़ा था।मृतक लाल रंग का लोवर व बैंगनी रंग कुर्ता पहन रखा था।उपनिरीक्षक विभूति कुमार द्विवेदी ने बताया है कि सूचना मिली थी।घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया।लेकिन सफलता नही मिल सकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
