जरूरत की वस्तुओं पर लगी जीएसटी गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल के रोज बढ़ते दामों ने आम जनता के चेहरे की मुस्कान छीन अरविन्द सिंह गोप
गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया लोकसभा का यह चुनाव लंबे मतों के अंतराल से जीतने जा रहे-अरविन्द सिंह गोप
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी द्वारा आयोजित जन सभा को किया संबोधित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। मतदाताओ का रुझान और समर्थन यह बता रहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया लोकसभा का यह चुनाव लंबे मतों के अंतराल से जीतने जा रहे है।तनुज की जीत का अंतर पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा।क्योंकि जिस प्रकार प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के जरूरत की वस्तुओं पर लगी जीएसटी गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल के रोज बढ़ते दामों ने आम जनता के चेहरे की मुस्कान छीनने का काम किया है।उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में विधानसभा जैदपुर के मसौली चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी द्वारा आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।श्री गोप ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा मौजूदा सरकार ने जिस प्रकार नौजवानों को रोजगार देने और महिलाओं को रसोई बनाने में दुश्वारियां पैदा की है उसी प्रकार देश की आधी आबादी किसान,नौजवान,श्रमिक,छात्र इस सरकार को सत्ता से दूर करने जा रहे हैं,देशवासियों की नाराजगी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।आगामी 4 जून को भारी बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।सरकार का शपथ ग्रहण होते ही गरीब,कमजोर,असहाय नौजवान,किसानों,माता बहनों को महंगाई बेरोजगारी से मुक्ति मिल जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहाकि मौजूदा सरकार सी जनता ऊब चुकी है इस सरकार को विश्राम देने ही होगा अन्यथा यह हमारे संविधान के लिए खतरा बन जाएगी इसलिए इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से चुनाव जितना अत्यंत आवश्यक है।सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहाकि मौजूदा सरकार से सभी वर्ग परेशान है मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है सरकार को जनता दोबारा सत्ता में भेजना नहीं चाहती।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा देशवासियों से नजरो मे गरिमा खो चुकी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से जीत कर संसद भेजने का काम करें।सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा,पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद,राष्ट्रीय प्रवक्ता फराजुद्दीन किदवई,फैजान किदवाई,पूर्व प्रमुख तालिब नजीब कोकब,लल्लन वर्मा,लल्लू प्रधान, कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, किशन रावत,दानिश सिद्दीकी,समीम चौधरी,नसीम कीर्ति, जयसी राम यादव,शाफे जुबेरी,आशीष सिंह आर्यन,मेराज प्रधान,संतोष रावत,पूर्व प्रमुख महादेव रावत एवं जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान ने भी गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया के लिए वोट और समर्थन की अपील की।सभा में जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान बीडीसी सहित क्षेत्र के हजारों ग्रामवासी मौजूद रहे।
