इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। 53 बाराबंकी सुरक्षित लोकसभा इण्डिया गठबन्धन से काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने 268 बाराबंकी सदर विधानसभा के नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कैलाश आश्रम वार्ड में समाजवादी तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ डोर तो डोर जनसम्पर्क कर सम्मानित वार्डवासियों से चुनाव निशान हाथ का पंजा के लिए वोट की अपील की।उक्त जनसम्पर्क के दौरान कैलाश आश्रम मंदिर में महादेव एवं स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से इरफ़ान कुरैशी पूर्व सांसद प्रतिनिधि,दानिश सिद्दीक़ी एडवोकेट राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी,शबनम वारसी,राजीव सिंह राजा एडवोकेट प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश,आकाश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा, सनी यादव,दानिश खान,उमेश यादव,रिंकू सरदार,आनन्द यदुवंशी, सईद वारसी आदि उपस्थित रहे।