सपा ब्लॉक अध्यक्ष ने किया एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
मसौली बाराबंकी। क्षेत्र के कस्बा मसौली में चल रही एक दिवसीय एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव व एडवोकेट रोहित सिंह द्वारा किया गया। मसौली टीम व शहाबपुर टीम के बीच खेले गये क्रिकेट मैच में कड़ी पर्तिस्पर्धा के मुकाबले में मसौली टीम 7 रन से विजेता हुई।कस्बा मसौली के कर्बला के निकट खेले गये क्रिकेट मैच में सपा ब्लॉक अध्यक्ष मसौली अखिलेश यादव ने कहा कि खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।ग्रामीण क्षेत्रों से निकले बच्चे ही माता पिता का नाम रोशन कर रहे है।क्रिकेट मैच मसौली टीम ने 4 ओवर में 35 रन बनाये,जबकि शहाबपुर टीम ने 3.4 ओवर में 28 रन पर आल आउट हो गई।इस मौके पर मो मोनिस,मिसबहुर्रहमान,मो तैय्यब,मो अनस,मो अराफात,मो हुसैन,डॉ रोहित वर्मा,हिमांशु वर्मा, मोहम्मद शादाब,नवीन अंसारी,कमलू अंसारी,मोहम्मद आलम, मोहम्मद समीम,मोहम्मद अहमद,मोहम्मद गुफरान मौजूद रहे।


