जलालपुर में “राहे निजात ग्रुप” के बैनर तले रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
जलालपुर अम्बेडकरनगर। करबलाई हिन्द बड़ी दरगाह, जलालपुर में “राहे निजात ग्रुप” के बैनर तले एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। शिविर में जलालपुर,मुस्तफाबाद,नागपुर,नई बाज़ार,जाफराबाद, उस्मानपुर सहित आसपास के गांवों और कस्बों के नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारम्भ ख्वाजा शफात हुसैन ने किया।इस अवसर पर कुल 43 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया।रक्तदान करने वालों में आरजू अब्बास,डॉ. अली हसन,मौलाना आबिद नजमी, बिलाल,तंजीम फातिमा,हज़रा हैदरी,मोहम्मद जावेद,ज़मान, मोहम्मद आसिम,मोहम्मद रियाज़,कमर अब्बास,मोहम्मद अब्बास, अमीन,मोहम्मद मेहंदी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
“राहे निजात ग्रुप” जलालपुर के हजारों युवाओं से जुड़ा एक सक्रिय सामाजिक संगठन है,जो विशेष रूप से मरीजों की सहायता, आपातकालीन रक्त उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों की आर्थिक मदद के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।समूह के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।शिविर की रहनुमाई रेहान ज़ैदी, मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी, मौलाना मीसम रज़ा जदीदी, मौलाना मुशीर, मास्टर मोहम्मद मेहंदी, बब्बी और आसिम आदि ने की तथा उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।वहीं मोहम्मद अब्बास अमीन,मुंतज़िर,कुमैल, औन करबलाई,कलीम,मीसम, राजू और शब्बर ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।राहे निजात टीम की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा प्रशासन का दिली शुक्रिया अदा किया गया, जिनके सहयोग से यह मानव सेवा का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।टीम ने कहा कि आप सभी के सहयोग और भरोसे से ही जरूरतमंद मरीजों तक समय पर मदद पहुँच पाती है और आगे भी इसी तरह समाज सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा।ख्वाजा शफात हुसैन ने अपने संबोधन में कहा “रक्तदान सबसे बड़ी इंसानी सेवा है।एक यूनिट खून कई जिंदगियां बचा सकता है।यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि मानवता की सेवा का अभियान है।हमें विश्वास है कि हमारे नौजवान आगे भी इसी जज़्बे के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे और हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।”


