रात्रि में रोड किनारे खड़े ट्रको,गाड़ियो से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार
1495 लीटर अवैध डीजल,इनोवा कार,औजार,तमंचा आदि बरामद
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त,चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे, निशांदेही से 31 गैलन व 2 ड्रम मे चोरी का 1495 लीटर अवैध डीजल, चोरी की घटना में प्रयुक्त एक अदद इनोवा कार, औजार, उपकरण तथा 1 अदद तमंचा .12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद मे हुई चोरी की घटनाओ का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया।इसी क्रम मे आज थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मुअसं 45/2026 धारा 305 (2) बीएनएस, मुअसं 46/2026 धारा 305(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तो मोहम्मद शोहराब पुत्र मो वकील निवासी पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी, सतीश कुमार पुत्र स्व छेदलाल निवासी परीवा थाना लोनीकटरा,हरिओम पुत्र रामशंकर निवासी देवापुर थाना लोनीकटरा को हुसैनाबाद नेशनल हाइवे- वे 56 अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे,निशांदेही से 31 गैलन व 2 ड्रम मे चोरी का कुल 1495 लीटर अवैध डीजल,चोरी की घटना मे प्रयुक्त इनोवा कार,औजार,उपकरण तथा अभियुक्त मोहम्मद शोहराब के पास से 1 अदद तमंचा .12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त मोहम्मद शोहराब पुत्र मो वकील निवासी पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी अपने साथीगण सत्य प्रताप पुत्र विरेन्द्र बहादुर निवासी पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी,राहुल पुत्र अज्ञात निवासी हरिहर पुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी के साथ रात्रि में रोड किनारे खड़े ट्रको,गाड़ियो से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते है।चोरी किये हुए डीजल को अभियुक्त सतीश कुमार, हरिओम उपरोक्त की दुकान पर बेच देते है।अभियुक्तो द्वारा दिनांक 11-2-2026 को भीलवल के पास खड़े ट्रक से डीजल चोरी किया गया था।जिस सम्बन्ध में मुअसं 45/2026 धारा 305(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा दिनांक 6-2-2026 को हुसैनाबाद पेट्रोल पम्प पर खड़े टैंकर से डीजल चोरी किया गया था जिस सम्बन्ध में मुअसं 46/2026 धारा 305(2) पंजीकृत है। पुलिस द्वारा शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।



