सफदरगंज बांसा रोड कई दिनों से खड़े ट्रक मे संदिग्ध परिस्थितियों मे लगी आग
ट्रक मे रखे गैस सिलेंडर एव ट्रक के टायर फटने से मची अफरातफरी
मसौली बाराबंकी। सोमवार की भोर सफदरगंज बांसा रोड कई दिनों से खड़े ट्रक मे संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लग गयी।ट्रक मे रखे गैस सिलेंडर एव ट्रक के टायर फटने से अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान मार्ग पर करीब 1 घंटे से अधिक समय तक आवगमन ठप्प रहा।बताते चले कि वर्तमान समय मे भारतीय दूरसंचार विभाग बीएसएनएल द्वारा देश भर की ग्राम पंचायतो को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य कर रही है।जिससे सरकारी सेवाओं और ग्रामीणों को डिजिटल सुविधाएं मिल सके।दूसरे प्रांत के लगे मजदूर बोगा के रूप मे बने ट्रक मे ही रहते भी है।दीपावली पर्व से पूर्व मजदूर बांसा सफदरगंज मार्ग पर स्थित सफदरगंज ईदगाह के निकट ट्रक मे सारा सामान रखकर घर चले गये।सोमवार की भोर करीब 5 बजे अचानक ट्रक मे आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।ग्रामीणो ने आग बुझाने की कोशिश की परन्तु कामयाब नही हुए।इसी बीच ट्रक के अंदर रखे गैस सिलेंडर की तेज आवाज के साथ फटने से अफरातफरी मच गयी और ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस सहित फायर विग्रेड को सूचना दी। आग के चलते ट्रक के सभी टायर एक एक कर तेज आवाज मे फट गये।जिससे बांसा सफदरगंज मार्ग पर करीब 1 घंटे से अधिक समय तक आवगमन ठप्प रहा।मौक़े पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।तब तक ट्रक मे बीएसएनएल का सारा सामान व मजदूरों का गैस सिलेंडर सहित समस्त सामग्री जलकर राख हो गई।

