पत्रकार नजमुल हसन और मुदस्सिर दरियाबादी हुए सम्मानित, समाजसेवा में योगदान को गया सराहा
बाराबंकी। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है और पत्रकार वह आइना होता है जिसमें समाज अपनी सच्चाई को देख सकता है।आज के दौर में जब सच को छुपाने की कोशिश की जाती है तब भी पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं।यह बात मौलाना कारी मसीहुर्रहमान मज़ाहिरी प्रबंधक जामिया रहमानिया ज़ीनतुल कुरआन ने कही।वह मोहल्ला खतहेरा,रामपुर कटरा में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसमे पत्रकार नजमुल हसन अंसारी जैदपुरी और मोहम्मद मुदस्सिर दरियाबादी की समाजी व पत्रकारिता के क्षेत्र मे सेवाओ को देखते हुए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मौलाना ने आगे कहा कि एक पत्रकार सिर्फ खबरें नहीं देता बल्कि लोगों की सोच को भी बनाता है। वह समाज में जो कुछ भी हो रहा है चाहे भ्रष्टाचार हो,अत्याचार हो या किसी गरीब और कमजोर की आवाज उसे अपनी कलम से दुनिया के सामने लाता है। एक जिम्मेदार पत्रकार हमेशा सच के साथ खड़ा रहता है और अपने शब्दों से समाज को अंधेरे से निकालकर रोशनी की ओर ले जाता है यही वजह है कि पत्रकार को समाज का आइना कहा जाता है एक ऐसा आइना जो बिना झूठ और दिखावे के सिर्फ सच्चाई दिखाता है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर पत्रकारिता निष्पक्ष,साफ़ और जमीन से जुड़ी हो तो यह न सिर्फ लोकतंत्र को मजबूत बनाती है बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ाती है।इस अवसर पर मुफ्ती मिसबाहुर्रहमान कासमी मदरसा सज्जादिया अरबिया,रानीमऊ, कारी मोहम्मद हमदान ज़ैदपुरी, हाफिज मोहम्मद फरजान, मुजाहिद अली,मोहम्मद ज़ैद, मीराजुद्दीन और कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
