कस्बा सहित क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया करवा चौथ का पर्व
महिलाओ ने व्रत रखकर की करवा चौथ की पूजा
जैदपुर बाराबंकी। पति-पत्नी के प्रेम व स्नेह का प्रतीक करवा चौथ का पर्व कस्बा जैदपुर सहित ग्रामीण इलाकों में भी परंपरागत तरीके से मनाया गया।दिन भर निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिनों ने चांद का दीदार करके अर्घ दिया और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की।इसके उपरांत उन्होंने व्रत खोला।इस दौरान बच्चों ने पटाखा चला कर खुशियां बांटी।करवा चौथ पर सुहागिनो ने 16 श्रृंगार करके करके चंद्रमा को अर्ध दिया,उसके बाद पति का तिलक कर मंगल कामना की कस्बे के मोहल्ला संगत,पूरब तरफ, गढ़ी कदीम, महमूदपुर, अहिरान,चमरहिया, बड़ी बाजार,ब्रह्मणान मोहल्ला, लोधपुर, अब्दुल्लापुर,उसरी,मोतीलाल पूरवा आदि में चंद्रमा निकलते ही बच्चों ने पटाखे दागे।चांद के इंतजार में बच्चे अपनी-अपनी छतों पर शाम से ही चढ़ गए थे।जैसे ही चांद निकला वैसे ही बच्चे खुशी में पटाखे चलाने लगे।महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की तत्पश्चात अपने-अपने घरों की छतों पर चंद्रमा को अर्घ दिया अपने अपने पतियों के दीर्घायु होने का वरदान मांगा।पूजन आदि के पश्चात महिलाओं ने पति के हाथों फल जूस आदि का सेवन कर अपने व्रत को विराम दिया।