सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। समाजसेवी और सपा नेता आदिल काजमी ने अपनी स्वर्गीय माता कनीज जहरा की स्मृति मे एक विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।किंतूर गांव में मंगलवार को आयोजित इस शिविर का उद्घाटन उनके पिता नेहाल काजमी ने फीता काटकर किया।
जानकारी के अनुसार लेप्रोसी मिशन बाराबंकी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉक्टर सचिन वर्मा और डाक्टर रेहान काजमी,अफशां अंजुम,मुमताज अहमद,तनवीर हुसैन,जाकिर हुसैन सहित अन्य चिकित्सको की टीम ने सैकड़ो मरीजो की जांच की।शिविर मे मरीजो को नि:शुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित सात मरीजो के लिए लेप्रोसी मिशन अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है।इमाम खुमैनी फाउंडेशन ट्रस्ट किंतूर के बैनर तले आयोजित इस शिविर में स्थानीय नेताओ और समाजसेवियो की उपस्थिति रही।
जिनमे सपा नेता विनोद कुमार यादव,डॉ संतोष सिंह,बदोसराय ग्राम प्रधान निसार मेहंदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जुल्फी मियां, फैजी मियां, सलमान अंसारी, हाजी जुबेर खान, राहिल काजमी, असद काजमी, मोहम्मद गौस मौजूद रहे।यह शिविर इमाम खुमैनी और हाजी वारिस अली शाह की स्मृति को भी समर्पित था।