जैदपुर बाराबंकी। रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर नगर पंचायत जैदपुर के सिनेमाहाल स्थित हाफिज मार्केट मे भाजपा नेता अबू उमैर अंसारी के प्रतिष्ठान पर हरख ब्लाक के प्रमुख रवि रावत द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस अवसर मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत के साथ देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।झंडारोहण के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रवि रावत ने कहाकि आज से 75 वर्ष पहले 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था।इसी ने हमे एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया।
वही भाजपा नेता अबू उमैर अंसारी ने कहाकि 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है,क्योकि यह दिन भारतीयो को गणतंत्र होने की याद दिलाता है।इतिहास के पन्नो मे 26 जनवरी को इसलिए खास माना जाता है क्योकि इसी दिन भारत मे लोकतंत्र की स्थापना हुई थी।यह वह दिन है जब भारत ने 1950 मे अपना संविधान अपनाया था।यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है जो हमारे देश भारत की लोकतांत्रिक नींव और संविधान मे निहित न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यो का प्रतीक है।इस मौके पर अब्दुल हलीम खान,रफत अली,अबू सुफयान, सभासद अबसार,सायम मेहंदी,सुमन राजपूत,हारून सिद्दीकी, आलम मामा, इमदाद मामा, अब्दुल वहीद सलमानी, इरशाद अंसारी, हकीमुद्दीन, मुजीबुर्रहमान, आलम कुरैशी,महबूब कुरैशी,.मुंशी, अजमतउल्लाह कुरैशी,सिराजुद्दीन अंसारी, रामू यादव,भजन राजपूत, राम कुमार राजपूत, शानू मलिक, सिराज मलिक, मुबीन सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
