जैदपुर कस्बे मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, झंडारोहण के साथ मिष्ठान का हुआ वितरण
पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद,ब्लाक प्रमुख रवि रावत,थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह,एसडीओ संदीप सिंह ने किया झंडारोहण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के मौके पर मिडिया 9 कार्यालय जैदपुर मे प्रशासनिक अधिकारियो व जनप्रतिनिधियो द्वारा झंडारोहण कर देश की आजादी मे शहीद हुए वीर जवानो को याद किया गया।वही थाना चौराहे पर मीडिया 9 टीम के पत्रकारो की मौजूदगी मे पूर्व चेयरमैन रियाज़ अहमद,ब्लाक प्रमुख रवि रावत व एसडीओ संदीप सिंह द्वारा स्कूली छात्र छात्राओ व राहगीरो मे लड्डू का वितरण किया गया।ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस के पर्व के मौके पर मीडिया कार्यालय जैदपुर मे मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन रियाज़ व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत,ब्लाक प्रमुख रवि रावत ने झंडा रोहण किया।जैदपुर थाने मे थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया।जबकि मदरसा दारूल उलूम आरफिया मे डाक्टर रिजवान व चेयरमैन रियाज़ अहमद ने झंडारोहण किया।हीरो एजेंसी जैदपुर मे अतिरिक्त थाना प्रभारी निर्मल सिंह,कस्बा इंचार्ज विनय कुमार द्वारा झंडारोहण किया गया।जैदपुर विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ संदीप सिंह ने झंडारोहण किया।मोहना पावर हाउस पर जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन ने झंडारोहण किया।

अबू उमेर अंसारी के प्रतिषठान पर हरख ब्लाक प्रमुख रवि रावत ने झंडारोहण किया।इसके अलावा नगर पंचायत जैदपुर,सनराइज पब्लिक स्कूल,हाजी दरोगा मेमोरियल स्कूल,पंजाब नेशनल बैंक,पोस्ट आफिस मदरसा नूरूल ऊलूम,सरकारी व गैर सरकारी विघालयो सहित अन्य स्थानो पर झंडारोहण कर बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया।इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम अंसारी, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सुशील सरोज, समाजसेवी मोहम्मद सालिम, कांस्टेबल पंकज राठौड़, गुफरान खान, दीवान जयनारायण,पत्रकार शहाबुद्दीन सिद्दीकी, सतेन्द्र कुमार, वसीम खान, संदीप तिवारी, पदुम कुमार, मेवालाल, रवेंद्र कुमार, हंसराज, संतोष कुमार, इस्लामुद्दीन, वकार मेहंदी, सायम मेहंदी, अबसार, शाहे आलम, सभासद राम सिंह, मोहम्मद कासिम,अल्ताफ, मास्टर हसीब, मौलाना असलम, इमदाद मामा, खुर्शीद अंसारी, आलम सभासद, अर्जुन कश्यप सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।
