बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, महिला सहित 3 घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर सफदरगंज मार्ग स्थित टांड़ पुरवा के पास रविवार करीब 4:30 बजे गंजरिया गांव निवासी सालिकराम पुत्र संतराम अपनी पुत्री सोनाली तथा रामावती पत्नी जगदीश को लेकर मौथरी गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी टांड़ पुरवा के निकट सड़क पर करते समय जैदपुर की ओर से सफदरगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमे तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।वही घटना के बाद स्थानीय तथा राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर पहुंचा।जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।वही डॉ देवेश पटेल ने बताया कि सालिकराम की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।