महादेवा महोत्सव के तीसरे दिन स्थानीय कवियो के कवि सम्मेलन का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
प्रमुख संजय तिवारी ने कवियो को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक पांडाल मे तीसरे दिन प्रथम पहर स्थानीय कवियो का कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने संयुक्त रूप से मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया।आमंत्रित कवियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।कवि सम्मेलन की शुरुआत कवियत्री अंकिता शुक्ला ने मां वीणा पाणि की बंदना हे हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी करुणा माई माता तेरे बिन चैन नहीं आता प्रस्तुत करके किया।कवि सम्मेलन के संयोजक मनोज मिश्र शीत ने मेला महादेवा का महोत्सव है भारी गीत प्रस्तुत कर सभी कार्यक्रमों की बाखूबी रुपरेखा प्रस्तुत की।वरिष्ठ कवि डा अम्बरीष अंबर ने प्रीत में जहां रवानी है स्वर्ग की यही निशानी है राम की भव्य कहानी है प्रस्तुत कर सनातन की परम्परा का बखान किया जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा।कवि डॉ सर्मेश शर्मा ने माता-पिता के आशीर्वाद का मर्म समझाते हुए कहा जमाना लाख दुश्मन हो हमारा कुछ न बिगड़ेगा हम अपने मां-बाप गुरु की दुआएं लेकर चलते हैं।

मशहूर गीतकार प्रमोद पंकज ने गीत प्रस्तुत करते हुए अवधी के सच्चे लोधेश्वर की धरा के सपूत कविवर मृगेश की वंदना के साथ चंदा मामा पास के खासों में खास के करवा चौथ व्रत पर कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कवि अजय प्रधान ने माटी जो अग्नि जो बनूं तो बसू आरती की बाती मध्य झूम झूम नाचू राम जी की अगवानी में सुन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इन कवियों के अलावा जगन्नाथ दीक्षित निर्दोष, हरिहर दत्त पांडे, सुधा सिह, रोहित सिरफिरा, सुनील झंझटी,शिवाजी, अनन्त प्रकाश बिंदु, विनीत शहर, सुधाकर दीक्षित, रणधीर सिंह, आकाश उमंग, मुकेश मिश्र, शिवम मिश्रा, विशाल मिश्र, हर्ष सिंह आदि कवियों की प्रस्तुतियो पर श्रोता झूमने पर मजबूर रहे।इस मौके नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सोमवार को
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक पांडाल मे सोमवार की देर शाम अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन तय है।जिसमें देश के नामचीन कवि और कवियित्रिया भाग लेगी।जिसमें प्रमुख रुप से डा.विष्णु सक्सेना, विनीत चौहान, डा भुवन मोहिनी नीलोत्पल,मृणाल,डा अनिल चौबे, प्रियांशु, गजेन्द्र,मणिका दुबे, विकाश बौखला, अखिलेश द्विवेदी, श्रृद्वा मौर्य, राम किशोर तिवारी,भावना द्विवेदी, लोकेश त्रिपाठी भाग लेंगे।
