वयम जन सेवा केंद्र जैन महल मस्जिद के पीछे का हुआ शुभारंभ
पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद ने फीता काटकर किया उद्घाटन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर मीडिया टीम 9 के संस्थापक सदस्य पत्रकार संदीप तिवारी के प्रतिष्ठान वयम जन सेवा केंद्र मोहल्ला जैन महल मस्जिद के ठीक पीछे जैदपुर का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद द्वारा मीडिया टीम 9 के सदस्य सदस्यों की उपस्थिति मे रिबन काटकर किया गया।इस अवसर पर श्री रियाज ने कहा की जन सेवा केंद्र लोगों की अनेक सुविधा हेतु सुविधा अच्छे संसाधन साबित हो रहे हैं।लोगों को ऑनलाइन कार्यों के लिए जन सुविधा केदो पर आसानी से अनेकों कार्य हो जाते हैं।जनसेवा केंद्र के संचालक संदीप तिवारी ने बताया कि मेरे प्रतिष्ठान पर ऑनलाइन संबंधित समस्त कार्यों के अलावा उचित मूल्य पर मोबाइल रिपेयरिंग व फोटो स्टेट वगैरा भी किए जाते हैं।स अवसर पर पत्रकार शहाबुद्दीन सिद्दीकी, सत्येंद्र वर्मा, अमित कुमार, सोनू वर्मा, वसीम खान, हाजी जमील, गुलफाम रिजवी, वकील खजूर, कफील खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
