सड़क हादसे मे बाइक सवार दो लोगो की जिला अस्पताल मे हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। बाराबंकी बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार दो लोगो की जिला अस्पताल मे मौत हो गयी तथा कार एव पिकप मे सवार अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हो गये पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट पहले से खड़ी मारुती कार नंबर यूपी 32 जीटी 7814 मे बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही पिकअप नंबर यूपी 32 एक्सएन 2524 ने टक्कर मारते हुए आगे जा रही बाईक नंबर यूपी 41 वी 1789 पर सवार राम किशोर मिश्रा पुत्र श्रीराम मिश्रा निवासी ग्राम करसाकला थाना रामनगर व अवधेश कुमार मिश्रा पुत्र राम पदार मिश्रा निवासी ग्राम मँझौनी थाना रामनगर को बुरी तरह रौंद दिया जिससे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची मसौली पुलिस ने आनन फानन मे घायलों को एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे पहुंचाया जहां पर दोनो बाइक सवार घायलो की मृत्यु हो गयी।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही जानकारी मिली है कि कार एव पिकअप मे सवार लोग भी आंशिक रूप से घायल हो गये है।पुलिस ने तीनो वाहनो को कब्जे मे ले लिया है।
क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्वान ज्योतिषाचार्यों में गिने जाते थे राज किशोर मिश्रा
रामनगर बाराबंकी। मृतक राज किशोर मिश्रा क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्वान ज्योतिषाचार्यों में गिने जाते थे।उनके पीछे दो लड़कियां और पत्नी है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है ।वही अवधेश मिश्रा के दो पुत्र एक पुत्री है जिसमें एक पुत्र विवाहित है। बेटी जूही और पौत्री माही तथा बीमार पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।बताते चले कि अवधेश मिश्रा अभी अपनी पत्नी के इलाज में काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे कि आज ईश्वर ने दुर्घटना में मृत्यु होने से उनके परिवार पर एक बड़ी गाज गिरी है।
