क्षेत्र के माडल ग्राम पंचायतो मे कूड़ा और पराली को न जलाने की दीलाई गयी शपथ
एडीओ पंचायत ने गाँवो को प्लास्टिक मुक्त करने का दिया संदेश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत शम्भूनाथ पाठक के नेतृत्व में माडल ग्राम सैदनपुर,किन्तूर, बदोसराय,रामपुर भवानीपुर में स्वच्छता का विशेष अभियान ग्राम प्रधान,सचिव व सफाई कर्मी के साथ समस्त सफाई मित्र के साथ टीम लगाकर प्लास्टिक,पन्नी मुक्त एवं ग्राम में नियमित कूड़ा कलेक्शन कर आरआरसी सेंन्टर पर एकत्र कर सेग्रीगग्रेशन किया जाना है।गांव मे मौजूद ग्रामीणो को सहायक विकास अधिकारी पंचायत शंभूनाथ पाठक के द्वारा जागरूक करते हुए कूड़ा और पराली को न जलाने की शपथ दिलाई।

विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में ग्राम प्रधान गजाला खातून एवं प्रतिनिधि नियाज अंसारी के द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करवाई गई।जिससे अब गांव साफ सुथरा नजर आने लगा।नियाज अंसारी ने बताया कि ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर के मुख्य मार्गो सहित सड़क पर बह रही नालियों की साफ सफाई की गई।इस सम्बद्ध में एडीओ पंचायत शम्भूनाथ पाठक ने बताया कि माडल ओडीएफ प्लस ग्राम सैदनपुर, रामपुर भवानीपुर,किन्तूर,बदोसराय में विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त करने का सन्देश दिया गया।
