प्रधान प्रतिनिधि औन मियां के संयोजन में हुए कार्यक्रम मे पुलिस कर्मियो ने महिलाओं एवं किशोरियो को किया जागरूक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के हजरतपुर गांव में मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान अन्तर्गत बदोसराय पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं किशोरियो को जागरूक किया।रविवार को हजरपुर बड़ी हवेली परिसर में प्रधान प्रतिनिधि औन मियां के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।बदोसराय थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा ने कार्यक्रम मे उपस्थित किशोरियो एव युवतियो से रूबरू होते हुए कहाकि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी तथा अपने साथ गलत होने पर चुप न रहे क्योंकि एक बार की चुप्पी आगे जाकर बड़ा रूप ले लेती है।एसएसआई ने किशोरियो को साइबर क्राइम से बचने के भी उपाय बताएं।महिला पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम मे मौजूद किशोरियो को जागरूक करते महिला हेल्पलाइन नम्बरों को बताया।इस अवसर संतोष शुक्ला, मनोज यादव,सरवन यादव,राजकुमार यादव, राजकुमार अवस्थी ,इंदरजीत,वासुदेव यादव सहित गांव की दर्जनों महिलाएँ मौजूद रही।
