पुलिस चौकी मण्डी के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। पुलिस चौकी मण्डी के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उद्घाटन किया गया।जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर की पुलिस चौकी मण्डी का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के पश्चात उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डा अखिलेश नारायण सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक मणि त्रिपाठी व चौकी प्रभारी मण्डी उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
