खेत की जुताई करते समय किसान का रोटावेटर में फंसकर पैर कटा, हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के राजापुर गांव में खेत की जुताई करते समय किसान की रोटावेटर में फंसकर पैर कटने से दर्दनाक मौत हो गई।थाना बदोसराय क्षेत्र के राजापुर निवासी किसान प्रेम सागर पुत्र गया प्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष शनिवार की रात करीब 8 बजे अपने खेतों की रोटावेटर से जुताई कर रहा था।अचानक रोटावेटर में कुछ फंस गया जिसे निकालने के लिए टैक्टर खड़ा कर दिया और रोटोवेटर में फंसी हुई घास को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था।अचानक रोटावेटर चालू हो गया।जिससे किसान प्रेम सागर का पैर रोटावेटर के सम्पर्क में आ गया।जिसमे उसके पैर के कई टुकड़े हो गए शरीर लहूलुहान हो गया।घटना की सूचना पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सिरौलीगौसपुर अस्पताल ले कर पहुचे।जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों ने प्रेम सागर को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुची बदोसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष बदोसराय संतोष कुमार ने बताया कि राजापुर का एक किसान ट्रैक्टर से खेत जुताई कर रहा था।उसका पैर रोटोवेटर में फस गया जिससे वह घायल हो गया।इलाज के लिए सिरौली अस्पताल लाया गया।जहां पर उसकी मृत्यु हो गई,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
