फतेहपुर में ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का हुआ आयोजन
नामचीन शायरों ने पेश किया कलाम,अतिथियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। फतेहपुर कस्बे के मछली मंडी ग्राउंड में बुधवार रात ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन मौलाना मोहम्मद हबीब क़ासमी इमाम जामा मस्जिद की सरपरस्ती और सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की सदारत में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप व चेयरमैन इरशाद अहमद कमर शामिल हुए।फतेहपुर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गोप,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, हाफिज अयाज अहमद,हशमत अली गुड्डू,नदीम मिर्ज़ा को शाल एवं मोमेंटो देकर इस्तेकबाल किया।चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने अपने संबोधन में नौजवानों से अपील करते हुए कहा सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न डालें और न ही किसी ऐसी पोस्ट को लाइक एवं शेयर करें।कस्बा के ऐतिहासिक आपसी सौहार्द को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।यह कस्बा हमेशा से अमन पसंद रहा है इसलिए कस्बे का अमन सदा कायम रहे इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

नेमतुल्लाह रहमानी सीतामढ़ी के सफल संचालन में होने वाले इस मुशायरे में दिल खैराबादी,फारुक दिलकश मऊ,ताबिश रेहान,आफताब रहबर कोलकाता, शराफत बिस्वानी,कारी फिरदौस अंजुम बंगाल,कारी परवेज यजदानी,अब्दुल हादी फैजी,अतीक फतेहपुरी,वसीक उर रहमान शफक़ और हंजला अरकम ने अपना कलाम पेश कर खूब तालियां बटोरी। सुबह पांच बजे तक चलने वाले मुशायरे में काफी तादाद मे लोग मौजूद रहे।अंत में मुशायरा कनवीनर अखलाक फैज़ी व अब्दुल कदीर इदरीसी तथा सेक्रेट्री मुकीतुर्रहमान खान ने संयुक्त रूप से सभी का शुक्रिया अदा किया।मुशायरे में उबैद खान,इक़बाल सिद्दीकी,अफ्फान क़मर, मोहम्मद हसीब खान डॉक्टर फहीम अंसारी,रेहान क़मर, एहतिशाम अंसारी,फैसल शैख़,अमीर अंसारी,ज़ैद आफरीदी, मोहम्मद आमिर बिन नफीस का खास योगदान रहा।
