संयुक्त पुलिस टीम ने महिला हत्याकाण्ड का किया खुलासा, भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आलाकत्ल चाकू बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। स्वाट,सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही,कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है।आपको बताते चले कि दिनांक 10-10-2024 को थाना असन्द्रा पर वादी राम सुमिरन निवासी नसीपुर मजरे मंसारा थाना असन्द्रा द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 9-10-2024 की शाम उसकी पत्नी घर के पीछे शौच के लिए गई थी,जहां पर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसकी हत्या कर दी गई।उक्त सूचना के आधार पर थाना असन्द्रा पर मुअसं 396/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं उक्त घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच करते हुए घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक,दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गये।डॉग स्कवाड व फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया गया।इसी क्रम मे स्वाट,सर्विलांस व थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 2 अभियुक्तो श्रवण कुमार पुत्र छंगालाल रावत व राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व वंशीलाल रावत निवासीगण नसीपुर मजरे मंसारा थाना असन्द्रा को नैपुरा घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो की निशांदेही पर आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया।अभियोग उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त श्रवण कुमार का सगी चाची,मृतका से लगभग 10 वर्षों से अवैध सम्बन्ध था।अभियुक्त श्रवण का विवाह लगभग 05 वर्ष पूर्व हुआ था,जिस कारण अभियुक्त श्रवण का चाची/मृतका से पूर्व की भांति मिलना-जुलना नहीं हो पाता था, जिस कारण मृतका,अभियुक्त श्रवण से नाराज रहती थी एवं पूर्व की भांति ही सम्बन्ध बनाने एवं रुपये देने का दबाव बनाती थी एवं उसकी बाते न मानने पर झगड़ा करती व अभियुक्त के परिवार में सारी बाते बता देने की धमकी भी देने लगी थी।मृतका की वजह से अभियुक्त श्रवण का परिवार टूटने की कगार पर आ गया था। अभियुक्त श्रवण ने मृतका से पीछा छुड़ाने के लिए गांव के ही अपने दोस्त राजेन्द्र कुमार के साथ योजना बनाई। योजना के तहत दिनांक 9-10-2024 की शाम को अभियुक्त श्रवण ने अपनी चाची,मृतका को घर के पीछे खेत में बुलाया तथा राजेन्द्र को खेत के बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया।मृतका घर से शौच का बहाना करके खेत में पहुंच गई एवं अभियुक्त श्रवण द्वारा चाची,मृतका को बातों में उलझा कर उस पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई।अभियुक्त श्रवण, राजेन्द्र को लेकर गांव में ही मजार के पास स्थित नल पर अपने हाथ पैर धोने के बाद मोटरसाइकिल से जाकर नहर के पास झाड़ी में हत्या में प्रयुक्त की गई चाकू को छिपा दिया गया एवं नई सड़क पहुंचकर दोनों ने शराब पी एवं हत्याकारित करते समय प्रयुक्त चाकू से अभियुक्त श्रवण के हाथ में आई चोट का डॉक्टर से उपचार कराया गया एवं पट्टी बंधाई गई। अभियुक्त श्रवण द्वारा हाथ में लगी चोट को दुर्घटना का रूप देने के लिए अपनी मोटरसाइकिल का इण्डीकेटर तोड़ दिया गया एवं नम्बर प्लेट को क्षतिग्रस्त करते हुए बाइक पर स्क्रेच बना दिये गये थे।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम,
उप निरीक्षक गजेन्द्र विक्रम सिंह,हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, मुकेश यादव, कांस्टेबल अंकित तोमर, प्रवीण शुक्ल, अभय कुमार, अभिषेक राजवंशी, नितिन कुमार,सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक रामाधार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र वर्मा, मजहर अहमद, पवन गौतम, अनुज वर्मा, चन्द्रभान यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व थाना असन्द्रा थाना से प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह,अतिरिक्त निरीक्षक मनोज कुमार सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधाकर यादव, संजय कुमार, कांस्टेबल आनन्द यादव, राहुल कुमार, विनय कुमार, महिला कांस्टेबल सुरभि वर्मा शामिल थे।
