बाइक की टक्कर से विद्यालय जा रही छात्रा सहित दो घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। साइकिल से विद्यालय जा रही छात्रा को तेज रफ्तार में आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर। घायल छात्रा को इलाज के लिये समुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जबकि चालक सहित मोटरसाइकिल पर सवार एक यूवक को भी गंभीर चोटें आयी है।जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह बालिका इंटर कालेज के लिये घर से निकली कक्षा 8 पढ़ने वाली छात्रा प्रियांशी पुत्री बृजेश गुलहरिया को जैदपुर थाने के निकट कैनरा बैंक के सामने अपने मामा के घर जा रहे मोटरसाइकिल डीलक्स यूपी 41 एएन 9229 के चालक विमलेश पुत्र पृथ्वीराज गुलहरिया थाना जैदपुर ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा घायल हो गयी।वही मोटरसाइकिल पर बैठे शुभम को भी काफी चोटिल हो गया।जिन्हे मौजूद लोगो के सहयोग से उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
