मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार,मोटरसाइकिल की चेचिस व पुर्जे बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 1 मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटर साइकिल की चेचिस व पुर्जे बरामद किये है।जानकारी के अनुसार थाना कोतवली नगर पुलिस टीम द्वारा आज मुअसं 915/24 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अनूप पुत्र रामऔतार निवासी जगनेहटा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को ग्राम जगनेहटा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से मोटर साइकिल की चेचिस व पुर्जे बरामद किये गए।अभियुक्त द्वारा दिनांक 09.10.2024 की रात में मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस यूपी 41 एम 7832 थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में अर्नव हास्पिटल,बड़ेल नहर के पास से चोरी की गई थी।अभियुक्त द्वारा मोटर साइकिल को खोलकर इंजन व अन्य पुर्जे फेरी वाले कबाड़ी को बेंच दिये गए।
विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना कोठी पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद धार्मिक पुस्तक बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मुअसं 384/2024 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामू गौतम पुत्र स्व छोटेलाल,मैहर कश्यप पुत्र कमलेश निवासीगण ग्राम पल्हरी थाना सफदरगंज,बादल गौतम पुत्र सुनील कुमार निवासी नेपालगंज थाना जैदपुर, राजेन्द्र कुमार पुत्र भागीलाल निवासी ग्राम नरोत्तामऊ मजरे असौरी थाना कोठी को आज मदारपुर-हैदरगढ़ मार्ग से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से 2 अदद धार्मिक पुस्तक बरामद किया गया।
