संयुक्त पुलिस टीम ने एक अन्तर्जनपदीय शातिर आटोलिफ्टर, वाहन चोर को को किया गिरफ्तार
चोरी की 8 मोटर साइकिले व 1 पिकप हुई बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह-अकरम खान
बाराबंकी। जनपद की स्वाट,सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक अन्तर्जनपदीय शातिर आटोलिफ्टर, वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 8 अदद मोटर साइकिले व 1 अदद पिकप बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा व क्षेत्राधिकारी रामनगर सौरभ श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे आज स्वाट,सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर 1 अन्तर्जनपदीय शातिर आटोलिफ्टर शमशुद्दीन उर्फ अब्दुल पुत्र मो यूसुफ निवासी ग्राम रसूलपुर मजरे कुसहरी थाना मवई जनपद अयोध्या को जफरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 8 अदद मोटर साइकिल व 1 अदद पिकप बरामद किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने 2 अन्य साथियो शमशाद व इरशाद पुत्रगण इब्राहिम निवासी ललिता नगर दुर्लभ आश्रम थाना कोतवाली नगर जनपद लखीमपुर खीरी के साथ जनपद बाराबंकी,लखीमपुर, सीतापुर,अयोध्या व आस पास के जनपदो के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे भीड़-भाड़ वाले स्थानो से मोटर साइकिले चोरी करते है तथा चोरी की मोटर साइकिलो का नम्बर बदलकर कूट रचित नम्बर प्लेट का प्रयोग करते है तथा चेचिस नम्बर,इंजन नम्बर को मिटाकर सस्ते दामो पर बेंच देते है।बरामद चोरी की पिकअप बिना नम्बर प्लेट के प्रयोग की जा रही थी जिसका वास्तविक नम्बर यूपी 41 एटी 4388 है जोकि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी।जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 763/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। मोटर साइकिल यूपी 41 एएच 6095 थाना रामनगर क्षेत्र के रानीगंज दुर्गा पण्डाल से चोरी की थी जिस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मुअसं 628/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।शेष अन्य बरामद मोटर साइकिले विभिन्न जनपदो,थाना से चोरी की गई है जिस सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।बरामद मोटर साइकिलों के आधार पर मुअसं 631/2024 धारा 317(2)/317(4) /318(4)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।फरार अभियुक्तगण शमशाद व इरशाद पुत्रगण इब्राहिम निवासी ललिता नगर दुर्लभ आश्रम थाना कोतवाली नगर जनपद लखीमपुर खीरी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामनगर रत्नेश कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक अमित कुमार,अजीजुल हसन,हेड कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह,योगेश सिंह,कांस्टेबल राजकुमार यादव,संतोष कुमार,स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक गजेन्द्र विक्रम सिंह,हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, मुकेश यादव, कांस्टेबल प्रवीण शुक्ल, अंकित तोमर, अभय कुमार,अभिषेक राजवंशी,नितिन कुमार व सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,उप निरीक्षक रामाधार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जितेन्द्र वर्मा,मजहर अहमद, पवन गौतम, चन्द्रभान,कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल थे।
