रेलवे ट्रैक पर मिला कोटेदार की बेटी का शव,तीन दिन पहले ही भाई के साथ आई थी मायके
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
हैदरगढ़ बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के छंदरौली गांव के पश्चिम दिशा स्थित लाले पुल के समीप शनिवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मचा गया।घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना पाकर लोनीकटरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कराई,युवती की पहंचान वनियापुर के कोटेदार प्रेम शंकर की पुत्री पूजा के रूप में हुई।पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है की करीब छह माह पूर्व युवती का विवाह जनपद रायबरेली थाना शिवगढ़ निवासी नया खेड़ा गांव निवासी रोहित के साथ हुआ था।तीन दिन पहले ही भाई के साथ मायके अपने पिता के घर आई हुई थी।शनिवार को घटना घटित हो गई है।मौत की वजह तत्काल पता नही चल सका है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पूजा के माता-पिता व भाई अचानक मौत को लेकर जहां चकित है वहीं यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर पूजा ने ऐसा कदम क्यों उठाया।थाना प्रभारी का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
