दुर्गा माता मंदिर मे दर्शन करने आई महिला का रुपए से भरा पर्स गिरा,मंदिर प्रशासन ने महिला के किया सुपुर्द
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीबीपुर गांव स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भारी संख्या में दर्शनार्थियो का तांता लगा रहता है।जिसमे सोमवार करीब 8 बजे भारी भीड़ के एक महिला दर्शनार्थी का रुपए से भरा पर्स गिर गया।जिसे मंदिर में फूल बेच रहे माली को मिला।जिसने ईमानदारी पूर्वक मंदिर प्रबंधक प्रतिनिधि मनोज सोनी को सौंपा।वही पर्स मिलने की सूचना को माइक के माध्यम से सार्वजनिक किया गया।जिसपर एक महिला दर्शनार्थी कार्यालय पहुंचकर उक्त पर्स से सम्बन्धित जानकारी दिया।जिससे संतुष्ट होकर मंदिर प्रबंधक प्रतिनिधि मनोज सोनी द्वारा उक्त पर्स को महिला के सुपुर्द किया गया।वही खोया हुआ पर्स पाकर महिला का चेहरे पर मुस्कान दिखाई दिया। और मंदिर प्रबंधक प्रतिनिधि सहित पूरी कमेटी को धन्यवाद दिया। वही मंदिर प्रबंधक प्रतिनिधि मनोज सोनी ने बताया बरामद उक्त पर्स में 7020 रुपए थे।जिसे महिला से मिली जानकारी से संतुष्ट होकर महिला को सुपुर्द किया गया।
