तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल,इलाज के दौरान मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। मोटरसाइकिल सवार को ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मार दी।गंभीर हालत मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।जिसकी शिकायत भाई द्वारा थाना जैदपुर में की गयी।पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।बताते चले की सर्वेश कुमार पुत्र बेचन लाल निवासी झलिया थाना सफदरगंज ने जैदपुर थाने में शिकायत करते हुए बताया गया कि प्रार्थी का भाई उमेश पुत्र बेचन लाल आयु लगभग 23 वर्ष घरेलू सामान लेने हेतु भनौली चौराहा अपनी मोटरसाइकिल पूपी 41 बीसी 3649 से गया था।तभी लगभग 10 बजे सुबह बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार से ट्रैक्टर का चालक कलीम पुत्र हबीब ने इनामीपुर पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर मार दी।जिसे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ उमेश को गंभीर चोटें आई।जिसे इलाज के लिए बाराबंकी अस्पताल ले जाने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।उक्त मामले को लेकर थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जारी कर दी गई है।
