आईसीडीएस कर्मियों ने अति कुपोषित बच्चजे को एनआरसी में कराया भर्ती
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बाल विकास परियोजना सिरौलीगौसपुर क्षेत्र से एक सैम बच्चे को एनआरसी में भर्ती करवाया गया है।बच्चे को पहले सीएचसी ले जाया गया यहां पर सीएचसी अधीक्षक सन्तोष सिंह ने बच्चे को देख कर एम्बुलेंस से जिले पर बने एनआरसी भेज कर भर्ती करवाया। प्रभारी सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा बच्चों की उम्र के मुताबिक उनकी ऊंचाई एवं वजन की माप की जाती है। यदि किसी बच्चे का वजन उसकी आयु के मानक से कम होता है तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर अतिकुपोषित बच्चों को जिला मुख्यालय पर बने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाता है। जहां चिकित्सक एवं डायटिशियन की देखरेख में बच्चों के पोषाहार के साथ ही तीमारदार की भोजन की व्यवस्था होती है और तीमारदार को पोषण युक्त आहार तैयार करने लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जब चौदह दिन का समय पूरा हो जाता है तो तीमारदार को भत्ता के रूप में प्रतिदिन 50 रुपये की व्यवस्था होती है। बच्चे को स्वथ्य हो जाने पर चौदह दिन के बाद बच्चे सहित उसके तीमारदार को घर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केेद्रों के द्वारा कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाता है। जिसमें कुपोषित बच्चो के तीमारदार को पुष्टाहार एवं सलाह देकर छोड़ दिया जाता है। बताया कि शुक्रवार को की सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बदोसराय निवासी आदित्य पुत्र लक्ष्मी शंकर अति कुपोषित को जिला मुख्यालय के एनआरसी में भर्ती करवाया गया।
