नवनियुक्त पंचायत सहायकों को दायित्वों के लिए किया गया प्रशिक्षित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नवनियुक्त पंचायत सहायकों को खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत शम्भू नाथ पाठक ने उनके दायित्वों व कार्यों के बारे में बताया।सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सिरौलीगौसपुर विकासखंड के 18 नए पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि आप लोगों को पंचायत भवन में प्रतिदिन उपस्थित रहना है। पंचायत के ऑनलाइन कार्य आपको करना है । पेमेंट के समय प्रधान व सचिव के डिजिटल सिग्नेचर लगाने के बाद उन्हें वापस भी करना है। किसी भी पंचायत सहायक को डिजिटल सिग्नेचर अपने पास नहीं रखना है। इस समय सभी गांव में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। आप लोग अपने पंचायत भवन पर बैठकर जो ब्लॉक से सूची मिली है उसको पढ़कर जिनके अभी तक आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं उनके कार्ड बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहू कोटेदार आदि का सहयोग लेकर उनके आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाएं। किसी प्रकार की समस्या आने पर अपने पंचायत सचिव य मुझे अथवा खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर उस समस्या का समाधान करवाये।खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने सभी पंचायत सहायकों से कहा कि आप लोगों को जो जिम्मेदारी दी जाए उसे अच्छे से निर्वहन करें।बैठक में पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव,मनीष शुक्ला, सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा,सुरेश यादव सहित अन्य पंचायत सचिव व पंचायत सहायक मौजूद रहे।
